"थोड़ा ही सही"
बड़ी मुलाकात तो नही
थोड़े नज़राने ही सही
पूरा दिन तो नही
थोड़े लम्हे ही सही
सारे एहसास तो नही
थोड़े गम ही सही
बड़ी खुशी नही
थोड़ी मुस्कान ही सही
ताउम्र तो नही
थोड़े पल ही सही
पूरी किताब तो नही
थोड़े पन्ने ही सही
काश तुम होते साथ मेरे
थोड़ा ही सही
सुनते ज़माने वाले
थोड़े किस्से ही सही
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें